यदि आप कोई ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जिसमें आप ऑफिस वर्क, मूवीज और बेसिक मल्टीटास्किंग कर सकें, तो आपके लिए Honor ने 24 July 2025 को Honor Pad X7 लॉन्च किया था। यह आपके लिए परफेक्ट डिवाइस हो सकता है। यह टैबलेट आपको बजट में देखने को मिल जाएगा। क्या यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है? चलिए जानते हैं।
Honor Pad X7 रिफ्रेश रेट, रेजोल्यूशन और ब्राइटनेस की जानकारी
Honor Pad X7 में 8.7 inches का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका वजन 365 g का है। इसका रेजोल्यूशन 800 x 1340 का है। टेबलेट 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसकी ब्राइटनेस 625 nits की है। यदि आप इसमें मूवीज, YouTube वीडियो या कंटेंट देखोगे तो आपको डिस्प्ले क्वालिटी अच्छी ही लगेगी।
Honor Pad X7 में कौनसा प्रोसेसर है और परफॉर्मेंस रिव्यू
टेबलेट में Qualcomm Snapdragon 680 का चिपसेट मिलता है, वोह भी 6 nm की टेक्नोलॉजी के साथ में, और GPU Adreno 610 का। यह प्रोसेसर रोज के कामों जैसे ऑनलाइन क्लासेस, वीडियो कॉलिंग और ब्राउजिंग आसानी से करवा देता है। यह टैबलेट Android 15 पर आता है और MagicOS 9 में चलता है। कम कीमत पर 310,000 का परफॉर्मेंस Antutu स्कोर मिलता है।
फ्रंट और रियर कैमरे कितने मेगापिक्सल का हैं Honor Pad X7 में?
कैमरा की बात करें तो 8 MP का रियर कैमरा मिलता है जो ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त है; फ्रंट कैमरा इसमें 5 MP का मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 1080P 30FPS का सपोर्ट मिलता है। मगर इसमें फ़ोटोक्वालिटी उतनी अच्छी नहीं आती है; कम रौशनी भरी जगह में फोटो नॉइस और ग्रेनी लग सकती है, लेकिन जरूरतों के हिसाब से इसमें काम हो जाता है।
Honor Pad X7 की बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड जाने
इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 7020 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो नॉर्मल यूज में 8 से 10 घंटे तक चल जाती है, जिसमें आप अपने कामों को बिना किसी रोक-टोक के कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर चार्जिंग इसमें 10W की बस मिलती है जो कम है, जिससे पूरा चार्ज होने में 1 घंटा 41 मिनट लगते हैं।
Honor Pad X7 की कीमत और कलर वेरिएंट जानिए
Honor Pad X7 यह सिर्फ सऊदी अरब में लॉन्च किया गया है, और इसकी कीमत SAR 449 है, जो इंडियन करेंसी में 11,000 के बीच तक आती है। यह भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, पर जल्द ही होने की संभावना है। बात करें इसके कलर की, तो यह ग्रे कलर में आता है।
Honor Pad X7 के फायदे और कमियाँ जानो
फायदे:-
- 7020 mAh की लंबी बैटरी
- माइक्रो SD Card का स्लॉट मिलता है
- ब्लॉट वेयर ऐप्स नहीं मिलते
- Snapdragon 680 का प्रोसेसर और 90 Hz का डिस्प्ले
कमियाँ:-
- 10W का स्लो चार्जिंग
- रेजोल्यूशन HD+ बस मिलता है
- मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग में लैग
- स्पीकर उतना अच्छा नहीं मिलता
निष्कर्ष
अगर कोई पढ़ाई के लिए टैबलेट ढूंढ रहा है जिसमें आप क्लास, वीडियो और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो आपके लिए Honor Pad X7 अच्छा रहेगा। ये टैबलेट हल्का है, इसमें एक बड़ी बैटरी, Snapdragon 680 का प्रोसेसर और 90 Hz का स्मूथ डिस्प्ले मिलता है जो रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त रहेगा। कुछ इसमें कमियां भी हैं, जैसे स्लो चार्जिंग, हाई-एंड गेमिंग में उतना पावरफुल नहीं है और डिस्प्ले रेजोल्यूशन कम मिलता है।
अस्वीकरण
यह जानकारी इंटरनेट से ली गई है; कीमत और फीचर्स समय के साथ चेंज हो सकते हैं। खरीदने से पहले एक बार अच्छे से वेबसाइट पर चेक कर लें, धन्यवाद।


