आजकल के युवाओं को 125cc वाली बाइक बहुत पसंद आ रही है क्योंकि इस बाइक को इस तरह से बनाया गया है कि यह बिलकुल स्टाइलिश टाइप की है। साथ ही, इसमें अच्छा परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों देखने को मिलते हैं। जिस बाइक का नाम Hero Xtreme 125R है, जिसे हीरो मोटोकॉर्प नामक कंपनी ने पेश किया है, वह आपको दिन-भर की थकावटी सवारी के साथ-साथ एक स्पोर्ट्स बाइक जैसा भी फील देती है।
Hero Xtreme 125R ध्यान खींचने वाला स्टाइलिश डिजाइन
Xtreme 125R को बिल्कुल एक स्पोर्ट्स बाइक जैसा डिजाइन किया गया है, और इसमें LED हैडलैम्प और DRLS दिए गए हैं जो फ्रंट में होते हैं, जिससे बाइक दिखने में स्टाइलिश दिखती है। टैंक बिल्कुल हेवी सा लगता है, और लाजवाब ग्राफिक्स लुक इसे और भी बेहतर बना देते हैं। दूसरी ओर LED टेललाइट और स्लिम रियर सेक्शन इससे प्रीमियम फील देते हैं। पहली नजर में ध्यान खींच लेता है इसका डिजाइन।
दमदार इंजन और लाजवाब परफॉर्मेंस के साथ
बाइक में टोटल 124.7 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसकी पावर 11.4 bhp है और जो 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ में आता है i3S का सिस्टम मिलता है इसमें जो पेट्रोल बचत में काम आता है। कंपनी का मानना है कि इसका माइलेज 66 kmpl है, मगर परिस्थितियों के हिसाब से। यह बाइक लगभग 58 kmpl तक दे देता है। यह मात्र 0 से 60 km/h में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड की बात करे तो 95 km/h है।
फीचर्स की जानकारी Hero Xtreme 125R में
Hero Xtreme 125R को स्पोर्टी लुक और एक बेहतर राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। बाइक के 124.7cc इंजन में अच्छा माइलेज और बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलता है। मॉडर्न फीचर्स जैसे डिजिटल डिस्प्ले, LED हेडलाइट और अच्छे ग्राफिक्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल चैनल ABS, रियर ड्रम और डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसका कंफर्टेबल सस्पेंशन राइड को आसान बना देता है।
स्मूथ राइड के साथ बेहतरीन हैंडलिंग का मजा Hero Xtreme 125R में
Hero Xtreme 125R वाले ने बाइक को इस प्रकार डिजाइन किया है कि वह आसानी से शहर और ट्रैफिक में कंफर्ट के साथ चल सके। साथ ही इसमें हाइड्रोलिक रियर शॉक एब्जॉर्बर और टेलीस्कोपिक फ्रंट मिलता है, जिसमें यह खराब रास्तों और गड्ढों में कंफर्ट/स्मूथ राइड देखने को मिलती है। बाइक का वजन हल्का होने के कारण ये आराम से कंट्रोल की जा सकती है। सीट पर बैठने में स्पोर्ट जैसा फील भी मिलता है और कंफर्ट भी।
चौंकाने वाली कीमत और जानो इसका कलर वेरिएंट भी
इस बाइक को आप तीन वेरिएंट्स पर खरीद सकते हैं: IBS-OBD 2B, Single Seat ABS, और Single Seat ABS-OBD 2B। इसकी ऑन-रोड कीमत सिवनी/MP में ₹ 1,16,334 की है। यह बाइक अच्छे माइलेज और स्पोर्टी लुक के साथ आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। बाइक तीन खूबसूरत रंगों के साथ आती है: Stallion Black, Firestorm Red, और Cobalt Blue।
Hero Xtreme 125R की कमियाँ और फायदे जान लो
फायदे:-
- प्रीमियम और स्पोर्टी लुक
- बढ़िया माइलेज 50-60 km का
- सुरक्षा के लिए ABS का फायदा मिलता है
- LED हेडलाइट की रोशनी शानदार मिलती है
कमियाँ:-
- कुछ राइडर्स को भारी (136 kg) लग सकती है
- कनेक्टिविटी फीचर्स नहीं मिलते जैसे ब्लूटूथ
- स्पोर्टी बाइक होने के बाद पीछे का टायर पतला मिलता है
- स्टार्टिंग में लेट पिकअप मिलता है
निष्कर्ष
जो लोग को स्पोर्टी बाइक भी चाहिए और माइलेज भी अच्छा मिले, वो लोग Hero Xtreme 125R पर जा सकते हैं। आप इसे कॉलेज, शहर या फिर रोजाना ऑफिस के लिए यूज कर सकते हैं। इसमें आपको Hero की तरफ से सुरक्षित सर्विस और अच्छा माइलेज मिलता है, और कीमत भी कम है। आपके लिए यह एक लाभदायक डील हो सकती है।
डिस्क्लेमर
यह जानकारी इंटरनेट से ली गई है। कीमत, फीचर्स, और उपलब्धता समय के साथ बदल सकती है। खरीदने से पहले एक बार अच्छे से चेक कर लें। धन्यवाद।


