2025 का सबसे पावरफुल फोन Samsung Galaxy S25 Ultra की जानकारी

2025 का सबसे पावरफुल फोन Samsung Galaxy S25 Ultra की जानकारी

Samsung ने Galaxy S सीरीज में एक नया फ्लैगशिप फोन 22 January 2025 को लॉन्च किया था। जिसका नाम Samsung Galaxy S25 Ultra है। यह पावरफुल परफॉर्मेंस, बेहतरीन डिजाइन, शानदार कैमरा क्वालिटी और AI फीचर्स के साथ में आता है। इस फोन को इतने सारे लोगों ने पसंद किया है कि इसने इसे 2025 का चर्चित फोन बना दिया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra बेहतरीन डिस्प्ले के साथ

Galaxy S25 Ultra में 6.9 inches का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले काफी प्रीमियम और स्मूथ लगती है। 2600 nits का पीक ब्राइटनेस मिलता है। फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP68 की रेटिंग मिलती है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Armor 2 मिलता है। फोन का वेट 218 g है और रेजोल्यूशन 1440 x 3120 pixels का है।

Samsung Galaxy S25 Ultra

Snapdragon 8 Elite का दम Galaxy S25 Ultra में

स्मार्टफोन में अब तक सबसे लेटेस्ट और पावरफुल प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite मिलता है 3 nm की टेक्नोलॉजी के साथ में। यह BGMI और FREE FIRE जैसे गेम्स को हाई क्वालिटी के साथ और बिना किसी लैग के चला देता है। Adreno 830 का इसमें GPU मिलता है जो ग्राफिक्स में काम आता है। फोन Android 15 बेस्ड है और One UI 7 पर चलता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra टॉप क्लास कैमरा क्वालिटी के साथ

Galaxy S25 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 10MP का टेलीफोटो, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। फोटो क्वालिटी बेहद शानदार मिलती है। इसमें दिन में फोटो नेचुरल कलर और शार्प डिटेल के साथ आती है, और नाइट में AI-आधारित नाइट मोड टेक्नोलॉजी में क्लियर और ब्राइट इमेज देने में सही है। सेल्फी कैमरा 12 MP का दिया है और 8k वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है जो हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड करता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra

Galaxy S25 Ultra बैटरी और चार्जिंग में कितना दम?

स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी मिलती है, जो नॉर्मल यूज में आसानी से 1.5 से 2 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। साथ ही इसमें 45W का चार्जिंग दिया है; 55-60 मिनट लग सकता है इसको पूरा फुल चार्ज करने में। 15W का वायरलेस चार्जिंग और 4.5W का रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra

प्राइस रेंज और कलर ऑप्शन Galaxy S25 Ultra में

भारत में Samsung Galaxy S25 Ultra की शुरुआती कीमत ₹1,17,999 है और टॉप वाले वेरिएंट की ₹1,53,999 है। यह आपको Amazon, Flipkart, और Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध मिल जाएगा। यह Titanium Silver Blue, Titanium Black, Titanium White Silver, Titanium Gray, Titanium Jade Green, Titanium Jet Black, और Titanium Pink Gold के कलर में आता है।

फायदे और कमियाँ जानो Galaxy S25 Ultra की

फायदे:-

  • स्नैपड्रेगन 8 एलीट का तगड़ा प्रोसेसर
  • 200MP का कैमरा और AI Zoom स्टेबलाइजेशन
  • सॉफ्टवेयर अपडेट्स 7 साल तक मिलते हैं
  • S Pen सपोर्ट बेहतर लेटेंसी के साथ

कमियाँ:-

  • चार्जर नहीं मिलता बॉक्स में
  • कीमत बहुत ज्यादा है
  • फोन थोड़ा भारी लग सकता है
  • दूसरे फोन के हिसाब से 45W चार्जिंग स्पीड कम है

निष्कर्ष

Samsung Galaxy S25 Ultra में दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, प्रीमियम टाइटेनियम बिल्ड और गैलेक्सी AI फीचर्स फोन को और भी ज्यादा फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं। मगर इसमें कुछ कमियाँ भी देखी गई हैं, जैसे कि चार्जिंग स्पीड कम है और बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया है। बाकी कुल मिलाकर यह एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन है बिना किसी दिक्कत के।

अस्वीकरण

यह जानकारी इंटरनेट से ली गई है; कीमत और फीचर्स समय के साथ चेंज हो सकते हैं। खरीदने से पहले एक बार अच्छे से वेबसाइट पर चेक कर लें, धन्यवाद।

और नया पुराने