Realme Neo 7 Turbo जानें इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Realme Neo 7 Turbo एक प्रीमियम फ़ोन है जो फ्लैगशिप फीचर्स के साथ में आता है। यह स्मार्टफोन ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ में आता है; यूज़र्स को ध्यान में रखकर परफॉर्मेंस, डिज़ाइन और गेमिंग पर आधारित है ये फ़ोन।

144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ Realme Neo 7 Turbo

Neo 7 Turbo में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, इसमें रिफ्रेश रेट 144 Hz का मिलता है और 1.5K का रेजोल्यूशन। जिससे गेमिंग में आपको काफी स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है। साथ ही फोन की ब्राइटनेस 6500 निट्स तक चली जाती है। हाथ में पकड़ने पर फोन का वेट 205 ग्राम का महसूस होता है। स्मार्टफोन में बेजल्स कम मिलते हैं जिससे मूवीज देखने और सोशल मीडिया चलाने में प्रीमियम फील मिलता है।

कौन सा प्रोसेसर है Realme Neo 7 Turbo में?

स्मार्टफोन में प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9400e का मिलता है और वह भी 4nm टेक्नोलॉजी के साथ में। हाई-परफॉर्मेंस, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए ये फ़ोन काबिल है। फ़ोन में UFS 4.0 की स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही, इसका OS VERSION Android 15 का है और यह Realme UI 6.0 के साथ है। 12GB और 16GB LPDDR5X RAM के रूप में आता है।

50MP Sony Sensor के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी Realme Neo 7 Turbo में

Realme Neo 7 Turbo का मेन कैमरा 50 MP का है, जिसमें Sony IMX882 सेंसर और 8 MP का अल्ट्रा-वाइड है। यह दिन के उजाले में शानदार फोटो निकालकर देता है; डिटेल्स भी अच्छी मिल जाती हैं और कलर भी परफेक्ट मिल जाते हैं। फ्रंट कैमरा इसका 16MP का है। इसमें OIS सपोर्ट भी मिलता है जिससे कम लाइट में भी फोटो अच्छी दिखाई देती है। पर रात में कैमरा अच्छा परफॉर्म करता है, लेकिन अल्ट्रा वाइड लेंस एवरेज मिलता है। साथ ही टेलीफोटो लेंस नहीं मिलता जिससे जूम की परफॉर्मेंस सीमित रहती है। स्मार्टफोन रिकॉर्डिंग के वक़्त 1080P पर 120 FPS चला जाता है और 4K पर 30 FPS तक।

7200mAh की Battery और 100W Fast Charging वाला Realme Neo 7 Turbo

स्मार्टफोन की बैटरी की बात रहे तो इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और फ़ोन में 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग भी दी गई है। यह 18 मिनट में 50% और 47 मिनट में 100% चार्ज कर सकता है। आप गेमिंग करें या मूवीज देखें या फिर आप ट्रैवल करे, इसमें आपको कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी। कुल मिलकर बैटरी और चार्जिंग दोनों एक दम बेहतरीन साबित होती है।

Realme Neo 7 Turbo की कीमत और कलर क्या है?

चीन में स्टार्टिंग प्राइस Realme Neo 7 Turbo का CNY 1,099 (₹23,000) दिया गया है। यह फ़ोन सिर्फ अभी चीन में ही उपलब्ध मिलेगा। भारत में यह 2025 के एंडिंग तक लॉन्च हो सकता है। शायद इसकी भारत की कीमत ₹30,000 से ₹40,000 के आस-पास हो सकती है। फ़ोन 2 कलर में आता है: ट्रांसपेरेंट GREY और ट्रांसपेरेंट BLACK में।

फायदे और कमियाँ जानो Realme Neo 7 Turbo की

फायदे:-

  • दमदार Dimensity 9400e का चिपसेट
  • बेहतरीन हिट मैनेजमेंट सिस्टम
  • सुपर फास्ट चार्जिंग 100W का
  • ट्रांसपेरेंट डिजाइन और 144 Hz का AMOLED डिस्प्ले

कमियाँ:-

  • फोन का वज़न भारी है
  • टेलीफोटो लेंस नहीं मिलता
  • स्टेबलाइजेशन उतना स्टेबल नहीं है
  • अल्ट्रावाइड सेंसर कमजोर है 

निष्कर्ष

यदि आप कोई ऐसा फोन ढूंढ रहे हो जिसमें परफॉर्मेंस अच्छा मिलता है, साथ ही 7200 mAh की बैटरी, एक यूनीक सा ट्रांसपेरेंट डिजाइन, 100 W का फास्ट चार्जिंग और 144 Hz का AMOLED डिस्प्ले। इस सेगमेंट में कैमरा ठीक-ठाक मिलता है पर इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया है। बाकी इन सब चीजों में स्मार्टफोन अपनी जगह पर बेस्ट परफॉर्म करता है।

अस्वीकरण

यह जानकारी इंटरनेट से ली गई है; कीमत और फीचर्स समय के साथ चेंज हो सकते हैं। खरीदने से पहले एक बार अच्छे से वेबसाइट पर चेक कर लें, धन्यवाद।

और नया पुराने